शक जो बदल गया है सच में
5 अप्रैल,2011 को श्री अन्ना हजारे जी द्वारा जन-लोकपाल के लिए जो जन्तर मन्तर पर आमरण अनशन किया गया, जिसमें एक चहरा जो आर्यों का मुखौटे के रूप में जाना जाता है स्वामी अग्निवेश जी। आप ने अवश्य ही उस अप्रैल के दौर में इनको सन्देशवाहक के रूप में देखा होगा, जो अन्ना जी व सरकार के मध्य मध्यस्था करते नजर आ रहे थे। उस आन्दोलन को बहुत ही जल्दी कुछ वादों के साथ ठण्डा कर दिया गया। उस समय के आन्दोलन को ठण्डा करने के लिए जो महत्त्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया गया उसमें यही मान्यवर थे। इस सन्दर्भ में यह भी महत्त्वपूर्ण है कि उस आन्दोलन को चलाने के साथ रामदेव जी द्वारा चलाये जा रहे आन्दोलन को पीछे की ओर धकेलना भी सन्देहित किया गया। उस समय आई पी एल के खेल भी शुरु होने वाले थे, उसको दृष्टिगत करते हुए आन्दोलन को जल्दी समाप्त करवा दिया गया। कई दौर की वार्ता चलने के बाद भी जब सरकार ने जनलोकपाल के लिए सहमति नहीं जताई तो मजबूरन अन्ना हजारे जी व उनकी टीम को दोबारा अनशन सहित आन्दोलन का सहारा लेना पड़ा। वर्तमान टीम में आपने देखा होगा स्वामी अग्निवेश जी कम क्या नगण्य ही दृष्टिगोचर हुए हैं। इसके संकेत पहले ही सम्भवत: टीम अन्ना को मिल गये होंगे कि यह व्यक्ति राष्ट्रिय हित के मुद~दों के लिए अनुचित है, सो उन्होंने इनको ज्यादा तवज्जो नहीं दी जिसका परिणाम, अरुन्धतिराWय व अरुणा राWय के अन्ना जी के विरुद्ध बयान आये क्या आप जानते हैं ? ये सब स्वामी अग्निवेश जी के साथ ही खड़ी दिखाई देती हैं। और अब मीडिया में भी आप ने साफ तौर पर देख लिया है कि किस प्रकार से स्वामी अग्निवेश जी ने अपने आप को टीम अन्ना अर्थात~ श्रीमती किरण बेदी जी, केजरीवाल जी, प्रशान्तभूषण जी से अपनी असहमति जताते हुए अपने आप को टीम अन्ना से अलग कर लिया है। क्योंकि इनको लग रहा है कि यह आमजन का युद्ध एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच रहा है और यदि इसमें टीम अन्ना सफल रहती है तो निश्चित ही इनको जो सुविधा सरकार की ओर से मिल रही है, वह सब जाती रहेगी इसी भय से इन्होंने टीम अन्ना का साथ छोड़ अपनी राजभक्ति को ही प्रदर्शित किया है। इस देश को ईसाई बनाने पर आमादा सोनिया जी का क्यों नहीं साथ छोड़ देते। सन्यासी का चोला धारण करने के बाद आपको क्यों आवश्यकता है राजाश्रय कि ? आज जब देश कोे इनकी आवश्यकता है तो अपने आप को इस नवजागरण युद्ध से अलग कर रहे हैं। क्या रामदेव जी को अन्ना के पास न फटकने देने की इनकी ही नीति नहीं हो सकती ? पर वास्तविकता यही है कि जब-जब देश को इनकी आवश्यकता रही है ये इसी प्रकार से अलग होते रहे हैं। आर्यसमाज व देश को पीछे ले जाने में इनका पूरा योगदान रहता ही रहा है यह सर्वविदित है। देश में अपसंस्कृति के ये संवाहक बनने को भी तत्पर रहे हैं यह भी आप भलीभांति जानते ही हैं। और यदि ये टीम अन्ना से अलग होकर अपने पुराने इतिहास को दोहरा रहे हैं तो, किमाश्चर्यमत: परम~।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें